जीविका कैडर संघ के नेतृत्व में सेवा सीएलएफ बारसोई में किया तालाबंदी।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
मंगलवार को बारसोई जीविका कैडर संघ के नेतृत्व में सेवा सीएलएफ बारसोई में तालाबंदी कराया गया। सीएलएफ की आठ बीओडी सदस्यों ने बहुमत से निर्णय लेकर सेवा सीएलएफ बारसोई में कार्यबंदी और तालाबंदी कर, तालाबंदी की सूचना सीएलएफ में चिपकाते हुए आवेदन पत्र जीविका के बारसोई प्रखंड कार्यालय में जाकर बीपीएम बारसोई को सुपुर्द किया। साथ ही साथ सेवा सीएलएफ बारसोई की अध्यक्ष को पद से हटाने का निर्णय लेकर अग्रेत्तर कार्यवाही करने हेतु आवेदन पत्र बीपीएम बारसोई को सुपुर्द किया। मगर आवेदन पत्र की पावती देने में बीपीएम ने घंटों बिता दी। बीपीएम बारसोई ने जानबूझकर इधर-उधर की बातें कर बीओडी सदस्यों का मनोबल गिराने का प्रयास किया। लेकिन बीओडी दीदियां अपने निर्णय पर अटल रहते हुए आवेदन की पावती की मांग करती रहीं। आखिर में आवेदन की पावती में ऑफिस बॉय का हस्ताक्षर कराकर पावती सुपुर्द किया जबकि बीपीएम बारसोई कार्यालय में मौजूद थीं। पावती में ऑफिस का मुहर भी नहीं लगाया। कहा कि रिसिविंग में मुहर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पत्र की पावती लेकर सभी जीविका कैडर्स और दीदियां घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने वाली ही थी कि तभी पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। पुलिस प्रशासन ने मामले को जानने-समझने के बाद कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आप लोग अपनी लड़ाई लड़ सकते हैं। आपकी मांग यदि कोई पदाधिकारी नहीं सुनता है तो आप वरीय पदाधिकारी को आवेदन दे सकते हैं। इस प्रकार तालाबंदी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस तालाबंदी में सेवा सीएलएफ बारसोई की बीओडी सदस्यगण के साथ दर्जनों जीविका कैडर्स और सैकड़ों जीविका दीदियां मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
