November 12, 2026

12 लाभुकों को आवास स्वीकृति प्रपत्र उप विकास आयुक्त ने प्रदान किया।

Read Time:1 Minute, 45 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड के प्राणपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में मंगलवार को उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुकों जिन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी से संबंधित 12 लाभुकों को आवासों के भौतिक सत्यापन कर आवास स्वीकृत प्रपत्र प्रदान किया। साथ ही सभी लाभुको को निर्देशित किया कि मिशन 100 दिन के तहत आप सबों को अपने आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कर लेना है। उप विकास आयुक्त ने लाभुकों के साथ चारपाई पर बैठकर बातचीत किया तथा उनका हाल-चाल पूछते हुए उनकी स्थिति से अवगत भी हुए। लाभुकों को हर हाल में मकान बनाने की बात कहते हुए कहा कि किसी को भी एक रूपए नहीं देना है। साथ ही पूछा कि मवेशी भी है क्या। मवेशी शेड भी बनाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ मनीषा कुमारी, बीपीआरओ श्रेवत्स, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक सुमित कुमार, आवास सहायक मोहम्मद असादुल्लाह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post समाजसेवी गौरव अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सुखा राशन और बर्तन वितरित किए।
Next post जीविका कैडर संघ के नेतृत्व में सेवा सीएलएफ बारसोई में किया तालाबंदी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial