November 12, 2026

कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 11 लाभुकों को बिडिओ ने दिया चैक।

Read Time:1 Minute, 21 Second

(डेस्क हसनगंज)

कबीर अंत्येष्ठि के तहत हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत मे 33 हजार के चेक का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी,प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,मुखिया रीना देवी, पंचयात सचिब प्रदीप चौहान, रईस आलम, मौजूद थी।मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया की कबीर अंत्येष्ठि योजना बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजन व आश्रितों को अंतिम संस्कार के खर्च के लिए तीन हजार रुपए का अनुदान देने का प्रावधान है। जिसके तहत जगरनाथपुर पंचायत भवन मे कबीर अंत्येष्ठि के पंचायत क्षेत्र के कुल 11 आश्रितों को 33 हजार का चेक दिया गया है। जिसमे प्रत्येक लाभुक को तीन तीन हजार का चेक दिया गया है।

Previous post आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post बघार पंचायत के 3700 बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मुखिया पिंटू यादव ने जीआर राशि की मांग की, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिया आश्वासन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial