November 12, 2026

आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पिछले माह मनिहारी पुलिस द्वारा विभिन्न ठिकानों पर किये गये छापेमारी अभियान के क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के मारालाइन निवासी अमरनाथ महतो के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया था जहां मौके से अमरनाथ फरार हो गया था। कांड संख्या 246/24 दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देशन में मनिहारी पुलिस ने उक्त फरार आरोपी अमरनाथ महतो को मंगलवार को रात्रि छापेमारी में धर दबोचा।कागजी प्रक्रिया कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर उमेश राम और पीएसआई अमित कुमार मौजूद थे।

Previous post अमदाबाद में दशहरा के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Next post कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 11 लाभुकों को बिडिओ ने दिया चैक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial