November 13, 2026

बघार पंचायत के 3700 बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मुखिया पिंटू यादव ने जीआर राशि की मांग की, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिया आश्वासन

Read Time:2 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव ने बुधवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सुमन से उनके सरकारी कार्यालय में मिलकर पंचायत के सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जीआर (गंभीर राहत) राशि मुहैया कराने का आग्रह किया। उन्होंने एक आवेदन पत्र सौंपते हुए कुल 3700 बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि की मांग की।मुखिया पिंटू यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में 3100 बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर राशि उपलब्ध कराई गई थी, जबकि 2024 में अंचल कार्यालय द्वारा केवल 2469 परिवारों को प्रभावित मानकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसके चलते 631 परिवार राहत राशि से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में लगभग 600 नए लाभुकों की वृद्धि हुई है, लेकिन अब भी 1231 परिवारों का नाम जीआर राशि की सूची में शामिल नहीं किया गया है।मुखिया ने बताया कि पंचायत में 3700 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं और सभी परिवारों को समान रूप से राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशों से बचना चाहिए।इस संबंध में आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आश्वासन दिया कि गुरुवार को होने वाली विशेष समीक्षा बैठक में इस मामले पर ध्यान दिया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक आदेश जारी किया जाएगा।मुखिया ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि ईमेल के माध्यम से कटिहार के जिला पदाधिकारी, एडीएम और मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी है।

Previous post कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 11 लाभुकों को बिडिओ ने दिया चैक।
Next post ढाई वर्षीय बच्ची की पानी मे डूबने से मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial