November 12, 2026

ढाई वर्षीय बच्ची की पानी मे डूबने से मौत

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत भालगौर गांव के वार्ड संख्या सात में मो सुल्तान नामक व्यक्ति के ढाई वर्षीय पुत्री खुशी खातून की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गयी । परिजनों ने बताया कि घर के समीप बच्चे खेल रही थी । अचानक पैर फिसलने के कारण बच्ची घर के समीप ही गढ्ढे के गहरे पानी मे चली गयी । ग्रामीणों द्वरा काफी खोजबीन करने के बाद बच्ची का शव बाढ़ के पानी से भरा गढ्ढा से बरामद किया गया । मृतक बच्ची की माता रोशनी खातून का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । उनकी चीख पुकार से गांव में मातम छा गया है । परिजनों में गमों का पहाड़ टूट गया है । घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी कुंदन कुमार ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे । राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल का छानबीन करने के बाद इसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय को भेज दिया गया है । ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग संबंधित पदाधिकारी से किया है ।

Previous post बघार पंचायत के 3700 बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मुखिया पिंटू यादव ने जीआर राशि की मांग की, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिया आश्वासन
Next post दुर्गा पूजा को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial