November 13, 2026

सांसद तारीक अनवर ने विजयादशमी के अवसर पर मनिहारी में लिया माता का आशीर्वाद, कांग्रेस की हार पर बोले सुधार की होगी समीक्षा

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

स्थानीय सांसद तारीक अनवर ने विजयादशमी के अवसर पर मनिहारी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया और मनिहारी वासियों को शुभकामना दी। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर पुछे जाने पर सांसद अनवर ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में इस बिंदु पर समीक्षा की जाएगी और पार्टी में आवश्यक सुधार पर अमल किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, लाखो यादव, शेख साजिद, शेरू, सिकंदर मंडल, गजेन्द्र यादव, पंकज यादव, कुंदन यादव, पुतुल राहि, जाकिर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी हाट से 13 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next post विजयादशमी पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial