November 13, 2026

मनिहारी हाट से 13 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

महानवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनिहारी पुलिस द्वारा बाइक पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मनिहारी हाट से साईकिल सहित 13 लीटर देशी शराब के साथ मिलिक निवासी तस्कर रिबन कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पीएसआई सत्यम कुमार और अमित कुमार की टीम ने तस्कर को पकड़ा। कांड संख्या 263/24 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मौजूद थे।

Previous post दुर्गा पूजा को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च
Next post सांसद तारीक अनवर ने विजयादशमी के अवसर पर मनिहारी में लिया माता का आशीर्वाद, कांग्रेस की हार पर बोले सुधार की होगी समीक्षा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial