November 13, 2026

बाबा सिद्दीकी की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर कैंडल लाइट मार्च किया, हत्यारों को फांसी की मांग

Read Time:2 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक, मनिहारी में कैंडल लाइट मार्च निकाला और हत्यारों के खिलाफ कठोरतम सज़ा की मांग की। ज्ञात हो कि विजयादशमी के दिन बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह महाराष्ट्र की विलासराव देशमुख सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रह चुके थे और तीन बार विधायकी का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हुए थे। उनके पुत्र जिशान सिद्दीकी वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड जगत से भी अच्छे संबंध थे, जिससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक पहचान और भी विस्तृत हो गई थी।इस घटना के विरोध में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रतिनिधि ऐनुल अंसारी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर मंडल, शेख साजिद, शेख शेरू, तेयब अली, मो. अंसार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की। ऐनुल अंसारी, शेख साजिद और शेख शेरू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अपने नेताओं की सुरक्षा में पूरी तरह से विफल हो रही है।कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की निंदा करते हुए हत्यारे को फांसी की मांग की।

Previous post मनिहारी रेलवे कॉलोनी में दक्षिणेश्वर काली मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल
Next post कमला धार में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial