November 12, 2026

कमला धार में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के हड़लाजोड़ी गांव में कमला धार पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया कि उनका पति चूडू मुर्मू उर्फ चुरु मुर्मू रविवार को पशुचारा लाने के लिए नदी पार कर गया था। चारा लेकर लौटते समय वह कमला धार में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की पुष्टि अंचलाधिकारी ने की है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है।

Previous post बाबा सिद्दीकी की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर कैंडल लाइट मार्च किया, हत्यारों को फांसी की मांग
Next post एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial