November 12, 2026

पुलिस ने एक फरार अभियुक्त और दुसरा 120 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर मनिहारी थाना कांड संख्या 242/24 के तहत फरार प्राथमिकी अभियुक्त श्याम सिंह (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय जवाहर सिंह, निवासी नवाबगंज, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को 17 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर मेदनीपुर खरबार टोला के पास से मनिहारी पुलिस ने शराब तस्कर सोनू कुमार (19 वर्ष), पिता– रामबिलास महतो, निवासी खोकसीबाग अब्दुल्ला नगर, वार्ड नंबर 42, थाना सदर, जिला पूर्णिया को 120 लीटर विदेशी शराब और एक टोटो के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 266/24, दिनांक 16 अक्टूबर 2024, धारा 30(a) बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह और पीएसआई अमित कुमार मौजूद थे।

Previous post छजजीया धार मे डूबने से एक व्यक्ति कि हुईं मौत ।
Next post केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कटिहार आगमन, हिंदू स्वाभिमान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial