November 12, 2026

छजजीया धार मे डूबने से एक व्यक्ति कि हुईं मौत ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

प्राणपुर मोहम्मद (आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर गांव के वार्ड संख्या दो मे 50 वर्षीय सैयद अबुल की बा़ढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गया । परिजनों ने बताया कि घर के समीप मवेशी लाने जा रहे थे । अचानक पैर फिसलने के कारण घर के समीप ही छजजीया धार के गहरे पानी मे चले गये । ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद सैयद अबुल का शव बाढ़ के पानी से भरा छजजीया से बरामद किया गया । मृतक अबुल के तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । उनकी चीख पुकार से गांव में मातम छा गया है । परिजनों में गमों का पहाड़ टूट गया है । घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी कुंदन कुमार ठाकुर एवं मुख्या प्रतिनिधि तारिक अनवर,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर खुर्शीद आलम घटना स्थल पर पहुंचे । राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल का छानबीन करने के बाद इसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय को भेज दिया गया है ।

Previous post चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार।
Next post पुलिस ने एक फरार अभियुक्त और दुसरा 120 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial