November 12, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कटिहार आगमन, हिंदू स्वाभिमान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

Read Time:2 Minute, 42 Second

कटिहाररतन कुमार ओझा)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कटिहार आगमन 19 अक्टूबर को होने जा रहा है। वे हिंदू स्वाभिमान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के शिव शंकर सरकार ने बताया कि जिले के सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुबह 10:00 बजे तक राजेंद्र स्टेडियम पहुंचें और गिरिराज सिंह के विचारों से लाभ उठाएं।सभा के आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। समिति की सदस्य छाया तिवारी ने जानकारी दी कि 19 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे एक शाला मैदान में आदिवासी समाज के लोगों के साथ मंदिर प्रांगण में आरती का कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर जिले के विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।आयोजन समिति के बबन कुमार झा ने बताया कि इस सभा में जिले के सभी साधु-संत, मठ के प्रमुख, सिख संगत, गायत्री परिवार, शिव चर्चा, महर्षि मेंही, ठाकुर और अनुकुलचंद्र के अनुयायी शामिल होंगे। यह यात्रा हिंदू समाज के स्वाभिमान और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।यात्रा की सफलता के लिए मुख्य रूप से छाया तिवारी, पवन कुमार साह, नीरज आज़ाद, बबन कुमार झा, अध्यक्ष सुमित वर्मा, भास्कर सिंह, राकेश चौधरी, कुंदन साह, रमेश महतो, मनीष घोष, विनय भूषण, अरुण चौधरी, नीलू शाह, विनीता वाधवानी, चांदनी देवी, पूनम सिंह, ऋषिका राज, मंजू देवी, अरविंद सिंह, विनय सिंह, विक्रांत सिंह, सत्यम संतोष सिंह एवं कई संस्थाओं के लोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।इस महत्त्वपूर्ण यात्रा के आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है, और उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में भाग लेंगे।

Previous post पुलिस ने एक फरार अभियुक्त और दुसरा 120 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next post विद्यालय का निरीक्षण करते जिला परिषद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial