November 12, 2026

विद्यालय का निरीक्षण करते जिला परिषद

Read Time:2 Minute, 47 Second

(डेस्क हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतौरिया, मध्य विद्यालय बरकी रटनी, मध्य विद्यालय छोटकी रटनी स्कूल का गुरुवार को जिप सदस्य शाहिद अख्तर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में बच्चों ने पढ़ाई नहीं होने व निजी कार्य करवाने को लेकर जिप सदस्य से शिकायत किया। वही मध्य विद्यालय भतौरिया मे सूरज कुमार परिहार,बीरेंद्र कुमार यादव आदि बच्चों ने बताया कि शिक्षक बाथरूम टॉयलेट साफ करवाते हैं। और अक्सर पढ़ाई के समय बिस्कुट,टॉफी और पानी आदि लाने के लिए दुकान भेजते रहते हैं। वहीं विद्यालय मे अक्सर शिक्षाएं पढ़ाई कम और अपने मोबाइल चलाने में ज्यादा व्यस्त रहती है। पढ़ाई भी कभी कभी करवाई जाती है। वहीं स्थानीय अविभावकों का कहना है,की मध्यान भोजन में भी अनियमितता बरती जाती है। मीनू के अनुसार मध्यान भोजन भी नहीं परोसा जाता है। जिप सदस्य शाहिद अख्तर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय संचालन मे अनियमितता की शिकायत पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में 1:30 तक मध्यान भोजन नहीं बना हुआ था। वहीं शौचालय भी बंद पाया गया जिसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई साथ ही बच्चों की संख्या काफी कम थी। प्रत्येक क्लास में दस से बारह बच्चे ही उपस्थित थें। वहीं विद्यालय की समुचित साफ सफाई भी नहीं थी। बच्चों द्वारा शिकायत किया गया कि टीसी मांगने पर मुर्गा व पैसे का डिमांड किया जाता है। साथ ही विद्यालय प्रांगण में आवारा कुत्तों के मल को बच्चों के द्वारा साफ करवाने की भी शिकायत की गई है। जिप सदस्य ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के अंदर विद्यालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया है। अगर विद्यालय को व्यवस्था को सही नहीं किया गया तो इसकी शिकायत उच्च स्तरीय अधिकारी को की जाएगी।

Previous post केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कटिहार आगमन, हिंदू स्वाभिमान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन
Next post पुलिस पर हमला के दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial