November 12, 2026

23.750 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफतार भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गुप्त सूचना पर मनिहारी पुलिस की सब इंस्पेक्टर निशा रानी ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से दोगच्छी केवाला निवासी शराब तस्कर दशरथ ऋषि को खदेड़कर पकड़ लिया। तस्कर दशरथ ऋषि के पास से 4 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं दोगच्छी केवाला निवासी मन्नु यादव से 6 लीटर देशी शराब,शिंभुडीह निवासी नारद यादव के पास से 10 लीटर देशी और 3.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।इस अभियान में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, पीएसआई अमित कुमार, सत्यम कुमार और एएसआई अरुण कुमार मौजूद थे।कांड संख्या 270/24 दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर दशरथ ऋषि को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और शेष बचे फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस अवसर पर एस आई गौतम कुमार और पीएसआई सत्यम कुमार मौजूद थे।

Previous post पुलिस पर हमला के दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Next post पंचायत समिति की बैठक स्थगित हुई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial