November 12, 2026

पुलिस पर हमला के दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Read Time:56 Second

मनहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर मनिहारी पुलिस की टीम ने कांड संख्या 74/23 के दो फरार वारंटी वार्ड नंबर 2 नया टोला, मनिहारी निवासी पंकज महतो और विकास महतो को रात्रि छापेमारी में गिरफ्तार किया। उक्त दोनों आरोपी पर पुलिस पर हमला करने, ट्रक में आग लगाने, उपद्रव करने का आरोप है। इस छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार,आर पी महतो, अंजनी सिंह, निशा रानी, एएसआई अरुण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। दोनों आरोपी को कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post विद्यालय का निरीक्षण करते जिला परिषद
Next post 23.750 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफतार भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial