जिस क्षण आप अपने जीवन मे हर चीज की जिम्मेदारी लेते हैं। उस क्षण से आप अपने ही नही बल्कि अपनों के जीवन मे सबकुछ बदल देते हैं
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नवचयनित प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मिन्हाज के स्वागत-सह-सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक बिता गुरुवार को किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय दिलावरगंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मो० मिन्हाज के द्वारा किशनगंज जिले में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान की भव्य शुरुआत की गई।**इस मौके पर कटिहार के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राम,जिला संयोजक नवनीत कुँवर,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शांडिल्य तथा मिथिलेश कुमार के साथ बारसोई प्रखण्ड अध्यक्ष मो० आरफीन आलम और बलरामपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मो० तनवीर आलम सहित प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज तथा उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मो० मिन्हाज ने सभी शिक्षकों को संघ/संगठन पर आस्था बरकरार रखते हुए एकजुट होने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने यह भी कहा की 2003 से लेकर आज तक बिहार के नियोजित शिक्षकों को जो भी मिला है वो केवल और केवल संघ के आंदोलन की वजह से ही प्राप्त हुआ है और आगे भी जो भी मिलेगा वो भी केवल संघ के माध्यम से ही मिलेगा।आज के कार्यक्रम में जशीम अख्तर को कोचाधामन प्रखण्ड का का प्रखण्ड संयोजक और जमीर आलम को पोठिया प्रखण्ड के वरीय उपाध्यक्ष के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी।इस अवसर पर किशनगंज जिले के टीम BPNPSS के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार,जिला महासचिव अब्दुल बारी,जिला मीडिया प्रभारी-आशुतोष सक्सेना,प्रमंडलीय सदस्य-दुर्गेश झा,नगर अध्यक्ष-फनी भूषण, नगर सचिव-इल्तेजा आलम,प्रखण्ड सचिव (पोठिया) – निरूपेंद्र झा सूचित रंजन कुमार,संजय राम, ध्रुव ठाकुर,जसीम अख्तर,जमीर आलम अजहरी नौरीना,सोनाली दास,साहेरा बेगम,बावली दास,रचना केसरी,वीणासिंह,श्वेता कुमारी,नाजरा प्रवीण संचिता पॉल सहित सैकड़ों क्रांतिकारी शिक्षक/शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
