बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई अनुमंडल कार्यालय मे एसडीएम राजु कुमार के अध्यक्षता मे अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था, जनवितरण प्रणाली (PDS) सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान खाद्य वितरण प्रणाली के रिक्त दुकानों पर पारदर्शी तरीके से डीलरों की बहाली कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली की दुकानों के लिए कुल 50 डीलर पद रिक्त हैं। इन पदों पर बहाली के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन करना है।एसडीओ ने बताया कि अब तक डीलर पद के लिए लगभग 140 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लगभग 20 से 25 दिनों के भीतर डीलरों की बहाली कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।बैठक में क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्या, आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बिजली व्यवस्था में सुधार एवं उपभोक्ताओं को नियमित बिजली उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।वहीं, एसडीओ श्री राजू कुमार ने जनवितरण प्रणाली के सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का अभी तक e-KYC नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली के डीलर के माध्यम से e-KYC की प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बताते चले कि बरसोई अनुमंडल क्षेत्र के लगभग 8000 नए राशन कार्ड आवेदकों का ई_केवाईसी अब तक पेंडिंग है। इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार बिजली एई मोहम्मद इमरान, जदयू नेता मनोज शाह 20 सूत्री उपाध्यक्ष तनवीर आलम, बलरामपुर विधायक प्रतिनिधि सागर साह, पिंटू साह, जदयू नेता राकेश सिंह, बाढ़ नियंत्रण जेई मो0 जीशान, सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
