October 19, 2026

बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी

Read Time:2 Minute, 10 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक नाबालिग का शव पेड़ की ऊंची टहनी से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नयाटोला बलतर निवासी टूपेन्द्र नुनिया के 17 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र कुमार नुनिया के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, जीतेन्द्र मानसिक रूप से कमजोर था और सोमवार रात से घर से लापता था। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने पेड़ की ऊंची टहनी पर एक युवक को फंदे से लटका हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलते ही माता-पिता सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने पुत्र जीतेन्द्र के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही बारसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से कमजोर था और इसी कारण उन्होंने प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या बताया। परिवार की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का अनुरोध करते हुए पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया गया है।घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous post आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
Next post बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial