August 29, 2026

कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।

Read Time:1 Minute, 22 Second

डेस्क( कटिहार)

नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी को मई, जून और जुलाई माह में लगातार ‘ए’ ग्रेड मिला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम राय ने इस उपलब्धि पर जिला अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार ‘ए’ ग्रेड मिलना कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण की पहचान है। संगठन सृजन अभियान के जरिए बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की सराहना से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प मजबूत हुआ है।

Previous post बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial