November 12, 2026

कुमारीपुर में मखाना मजदूरों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर चौक पर मखाना मजदूरों पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने मनिहारी थाना में आवेदन दिया है। एक पक्ष के सुभाष सिंह सहित तीस मजदूरों ने कुमारीपुर पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह पर अवैध हथियार से फायरिंग का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने मखाना चोरी का आरोप लगाया है। पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बहुत दिनों से राजनीतिक विरोधियों द्वारा साजिश रची जा रही है जिसका यह भी एक चैप्टर है। गरीबों की सेवा में मिली मेरी सफलता विरोधियों को रास नही आ रही है। सारे आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद है। कानून पर भरोसा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous post रामकथा आयोजन की तैयारी जोरों पर, धनंजय वैष्णवी जी महाराज ने लिया जायजा
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी और मारपीट के मामलों में संलिप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial