November 12, 2026

मनिहारी पुलिस की कार्रवाई तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी और मारपीट के मामलों में संलिप्त।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई सुबह गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई।पहली गिरफ्तारी नवाबगंज निवासी मनोज सिंह की हुई, जिसे 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कांड संख्या 274/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।दूसरी गिरफ्तारी बाबूपुर मनिहारी निवासी अताउर रहमान की है, जो कांड संख्या 28/24 में मध्य निषेध अधिनियम के तहत फरार अप्राथमिक आरोपी था।तीसरी गिरफ्तारी बंगड़ी मनिहारी निवासी मुकेश मिर्धा की हुई, जिसे शराब के नशे में हो-हल्ला करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस पर भी कांड संख्या 274/24 दर्ज किया गया है।गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह, एएसआई अरुण कुमार और विशाल आशिष मौजूद थे।

Previous post कुमारीपुर में मखाना मजदूरों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
Next post नव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया भूमि पूजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial