November 12, 2026

53 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत स्थित मोलानापुर महानंदा पुल के समिप टेंपू से शराब ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बारसोई थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम के द्वारा बारसोई कि और आरही टेंपू को जांच हेतु रोका गया । जिसमें तहखाना में बने बॉक्स में शराब भरे पड़े थे । वहीं टेंपू एवं चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां टेंपो की तलाशी में कुल 53 लीटर 40 मीली अंग्रेजी शराब बरामद हुए । वहीं उन्होंने बताया कि भादवि के सुसंगत धाराओं के अनुसार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है । वहीं तस्कर कि पहचान अर्जून कुमार सिंह जिला पुर्णिया निवासी के रूप में हुई हैं। उक्त जांच दल में एस०आई चंदन कुमार , एस०आई जैवा नियाज़, एस०आई मौसम कुमारी, एस०आई नंदन कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post हसनगंज में काली पुजा एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Next post कटिहार के शिव शंकर सरकार बने झारखंड के राजमहल विधानसभा के प्रभारी, चुनावी मैदान में उतरेंगे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial