November 12, 2026

हसनगंज में काली पुजा एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 37 Second

(डेस्क हसनगंज)

काली पूजा और लोकास्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर हसनगंज थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष अनीस कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी,प्रखंड प्रमुख नीलू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में काली पूजा व छठ पर्व को शांति व भाईचारे के माहौल मे सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया। साथ ही काली पूजा पर मेला आयोजन पर लाइसेंस लेने की बात कही गई। वहीं नदी तालाबों में मनाए जाने वाली लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर विशेष सावधानी बरतने पर बल दिया गया। बच्चों को पानी से दूर रखने व गहरे पानी में नहीं जाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल,मुखिया सागर यादव, रुस्तम अली,पंसस मो अजीमुद्दीन,पूर्व मुखिया उसमान गनी,पूर्व पंसस प्रतिनिधि सदानंद तिर्की,मुकेश कुमार श्रीवास्तव,सरपंच अनिल मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थें।

Previous post नवाबगंज में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
Next post 53 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial