November 12, 2026

मनिहारी के पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सरकार के निर्देश के आलोक में मनिहारी के आदर्श थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों को एकता और अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। मालूम हो कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।देश को एकसूत्र में बांधने के लिए सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों को विलय कर लिया था। इसी कारण से सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी गई। शपथ कार्यक्रम के अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल,थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार,आर पी महतो, रामरतन कुमार, उपेंद्र सिंह, उदय यादव, संजय यादव, अजय गुप्ता, सद्दाम हुसैन, पीएसआई अमित कुमार, सत्यम कुमार,भारगवी कुमारी, एएसआई संतोष कुमार, विशाल आशिष, महिला सिपाही रानी कुमारी मोजूद थी। पुलिसकर्मियों ने लौह पुरुष को नमन करते हुए कर्तव्य और निष्ठा की शपथ ली।

Previous post बारसोई एसडीओ ने अनुमंडल स्तरीय योजनाओं और कार्य प्रगति को लेकर किया बैठक।
Next post मनिहारी नगर पंचायत में छठ पर्व के दौरान मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर रोक की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial