May 25, 2026

बारसोई एसडीओ ने अनुमंडल स्तरीय योजनाओं और कार्य प्रगति को लेकर किया बैठक।

Read Time:2 Minute, 16 Second

बरसोई अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम दीक्षित श्वेतम की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान अनुमंडल के सभी प्रखंड एवं अंचल के बीडीओ, सीओ, बिपीआरओ एवं राजस्व अधिकारी के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विचार विमर्श किया गया जिसमें भूमि की उपलब्धता, योजनाओं की प्रगति आदि विषयों पर चर्चाएं की गई। इस दौरान अंचल अधिकारी बारसोई के द्वारा बताया गया कि कर्णपुर पंचायत में कुछ व्यक्तियों द्वारा फुटबॉल का मैदान का हवाला देते हुए पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं जबकि उक्त भूमि खतियान में ग़ैर मजरुआ दर्ज है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनपर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने हेतु क़ानूनी कारवाई प्रारंभ करें । वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी आज़मनगर ने कहा कि कचरा प्रबंधन हेतु अपशिष्ट प्रबंधन इकाई निर्माण के लिए गोरखपुर एवं सिंघौल पंचायत में भूमि की आवश्यकता है। तथा आज़मनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन के लिये भूमि उपलब्ध है परंतु विवाद के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है जिसपर एसडीएम दिक्षीत स्वेतम ने अंचल अधिकारी को उक्त पंचायतों में अविलंब भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा उक्त विवाद का निबटारा कर अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

Previous post जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी गंगा तट पर छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
Next post मनिहारी के पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial