November 12, 2026

मनिहारी नगर पंचायत में छठ पर्व के दौरान मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर रोक की मांग

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार ने छठ महापर्व के अवसर पर गंगा स्नान के लिए आने वाले छठव्रतियों की आस्था का सम्मान करते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मुख्य मार्गों पर मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर खुले में मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मांस विक्रेताओं से भी इस बिंदु पर सहयोग करने की अपील की।

Previous post मनिहारी के पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई
Next post मनिहारी के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial