November 12, 2026

मनिहारी के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

Read Time:2 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दिवाली के समापन के बाद छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। अहले सुबह से ही सीमांचल के विभिन्न इलाकों से हजारों श्रद्धालु मनिहारी के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न घाटों पर पुलिस बल के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, और एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।भीड़ को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने के लिए वाहनों के पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर उन्हें थाना मोड़ से कुटी घाट की ओर डायवर्ट किया गया है। कुटी घाट इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुगम बना दिया गया है, जहां दलदली भूमि पर बालू के बोरे बिछाकर रास्ता बनाया गया है।मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार स्वयं दिनभर सुरक्षा का जायजा लेते नजर आए, वहीं चिकित्सा और नगर प्रशासन द्वारा लगाए गए कैंप से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्य गंगा तट पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है, जिससे मुख्य घाट पर भीड़ को संभालने में आसानी हो रही है।श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अंधेरा होने के बावजूद भक्तगण सुरक्षित ढंग से स्नान कर सकें। मुख्य गंगा तट की अपेक्षा कुटी घाट पर अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए जुटे हैं। पहले दिन शुक्रवार को अनुमानित पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान किया और छठ पर्व का आशीर्वाद प्राप्त किया।गंगा क्षेत्र में जगह-जगह लगी दुकानों और अन्य साज-सज्जा से माहौल मेले जैसा प्रतीत हो रहा है, जिससे श्रद्धालु आनंद और उत्साह का अनुभव कर रहे हैं।

Previous post मनिहारी नगर पंचायत में छठ पर्व के दौरान मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर रोक की मांग
Next post हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली धूमधाम से मनाया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial