November 12, 2026

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली धूमधाम से मनाया ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली हसनगंज प्रखंड सहित राजवाड़ा व रौतारा पंचायत मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन मां बमकाली मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर की छंटा काफी मनमोहक दिख रही थी। इस मंदिर मे वैसे तो पूजा अर्चना प्रत्येक रोज होती है। लेकिन दीपावली के अवसर पर मध्यरात्रि को समस्त राजवाड़ा ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ विशेष निशा पूजा। ग्रामीणों का मानना है कि मंदिर के बीचों बीच पीपल के पेड़ में माता जागृत रूप से यहां निवास करती है। और सभी की मुरादें पूरा करती है। पंचायत वासियों के साथ साथ दूर दराज के भी काफी मात्रा में श्रद्धालु दीपावली पर यहां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव राय,सचिव पवन कुमार चौबे,विशाल राय,सुभाष राय,अशोक साह,अनंत शयनम,दीपक रजक,विक्रम यादव,विनय राय,संजय चौबे,जयशंकर राय आदि सदस्यों ने कहा कि विशेष पूजा अर्चना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अर्धरात्रि के ठीक 12 बजे माता की पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं दीपावली पर महिलाएं व छात्राओं ने अपने घर के आंगन मे आकर्षक रंगोली बनाकर उसे दीपों से सजाया। माना जाता है कि रंगोली से न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है,बल्कि सकारात्मकता का संचार होता है।

Previous post मनिहारी के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
Next post छठव्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मनिहारी रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial