November 12, 2026

एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की मांग की

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर मनिहारी, अमदाबाद, और मनसाही क्षेत्र में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सहायता की मांग की। श्री सूमन ने मुख्यमंत्री को सौंपे मांगपत्र में क्षेत्र में हुई क्षति का विवरण देते हुए मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड को पूर्ण बाढ़ग्रस्त घोषित करने तथा प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सूनकर सहानुभूति पूर्वक मदद का भरोसा दिलाया।

Previous post मुखिया की पहल पर मिर्जापुर रेल होल्ट निर्माण की जांच, ग्रामीणों को मिलेगी रोजगार और यातायात में सुविधा
Next post रेल एडीआरएम ने किया मनिहारी स्टेशन का निरीक्षण, छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial