May 26, 2026

मुखिया की पहल पर मिर्जापुर रेल होल्ट निर्माण की जांच, ग्रामीणों को मिलेगी रोजगार और यातायात में सुविधा

Read Time:2 Minute, 16 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में वर्षों से उठ रही मिर्जापुर रेल होल्ट की मांग पर शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। स्थानीय मुखिया पिंटू यादव के अथक प्रयासों के फलस्वरूप कटिहार रेल मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रामप्रवेश कुमार ने स्थलीय जांच की। इस दौरान उन्होंने होल्ट से संभावित आय और यात्री लाभ का आकलन किया।जांच अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने कहा कि आय से संबंधित तथ्य जांचे गए हैं। अगली प्रक्रिया में इंजीनियरिंग विभाग कंस्ट्रक्शन सेक्शन का निरीक्षण करेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, 11 सितंबर को ओपरेटिंग सिस्टम की भी जांच की जा चुकी है, जो इस परियोजना की प्रगति को रेखांकित करती है।मुखिया पिंटू यादव ने बताया कि मिर्जापुर होल्ट का प्रारंभ होने से दूध, मछली, मखाना और परवल जैसी वस्तुओं के व्यापार में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस होल्ट के खुलने से करीब 20 गांवों के यात्री और व्यापारी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। बाढ़ जैसी त्रासदी से प्रभावित ग्रामीणों के लिए रेल सेवा एकमात्र तत्कालिक समाधान बन सकती है, जिससे उनका जीवन और व्यवसाय सुरक्षित रहेगा।इस अवसर पर बघार पंचायत के अन्य प्रमुख लोगों में बद्रीनाथ यादव, डॉ. योगेन्द्र यादव, नवल किशोर यादव, श्याम नारायण यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post छठव्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मनिहारी रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों का निरीक्षण
Next post एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की मांग की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial