May 26, 2026

हसनगंज में बाइक चालक दुर्घटना इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रैफर।

Read Time:57 Second

हसनगंज थाना क्षेत्र के सड़कों पर आवारा पशुओं की वजह से एक बाइक चालक दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले से मखाना फोड़ी के लिए कदवा प्रखंड के सागरथ पंचायत आए मखाना फोड़ी करीब 38 वर्षीय विक्रम कुमार सहनी बाइक से काम के लिए जा रहा था। इसी बीच सड़क पर अचानक सामने आए सांड को देख असंतुलित होने से बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज आगे की अनुसंधान कर रही है।

Previous post एम एलसी अशोक अग्रवाल ने किया मां काली मंदिर का परिभ्रमण
Next post मनिहारी में नाव पलटी, दो बच्ची लापता, स्थानीय प्रशासन ने खोजबीन शुरू की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial