मनिहारी में नाव पलटी, दो बच्ची लापता, स्थानीय प्रशासन ने खोजबीन शुरू की
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर पंचायत के हटकोला कोसवन धार में आज एक नाव के पलट जाने से आधा दर्जन लोग लापता हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से नदी में तलाश कर रही है। ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है, और सभी लोग अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।परिजनो के अनुसार, दियरा (नदी का दूसरी ओर स्थित क्षेत्र) में परवल तोड़ने के लिए लोग इस नाव से जा रहे थे। नाव पर कुल तेरह लोग सवार थे, जिसमें से चार बच्चे और एक वयस्क ने किसी तरह से बचकर जान बचाई है। प्रशासन इनसे पूछताछ कर रहा है।प्रशासन के अनुसार, दो बच्चियाँ – लवली कुमारी और नेहा कुमारी लापता हैं। हालांकि, वास्तविक स्थिति खोजबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के समय नाव पर तीस बोरी यूरिया भी लदी हुई थी, जिससे संभवतः नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हुई।घटनास्थल पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, और सीओ निहारिका और सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव,तपन सिंह, संजय मंडल भी मौजूद थे। अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी स्थिति का जायजा ले रहे थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
