May 26, 2026

मनिहारी में नाव पलटी, दो बच्ची लापता, स्थानीय प्रशासन ने खोजबीन शुरू की

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर पंचायत के हटकोला कोसवन धार में आज एक नाव के पलट जाने से आधा दर्जन लोग लापता हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से नदी में तलाश कर रही है। ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है, और सभी लोग अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।परिजनो के अनुसार, दियरा (नदी का दूसरी ओर स्थित क्षेत्र) में परवल तोड़ने के लिए लोग इस नाव से जा रहे थे। नाव पर कुल तेरह लोग सवार थे, जिसमें से चार बच्चे और एक वयस्क ने किसी तरह से बचकर जान बचाई है। प्रशासन इनसे पूछताछ कर रहा है।प्रशासन के अनुसार, दो बच्चियाँ – लवली कुमारी और नेहा कुमारी लापता हैं। हालांकि, वास्तविक स्थिति खोजबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के समय नाव पर तीस बोरी यूरिया भी लदी हुई थी, जिससे संभवतः नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हुई।घटनास्थल पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, और सीओ निहारिका और सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव,तपन सिंह, संजय मंडल भी मौजूद थे। अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी स्थिति का जायजा ले रहे थे।

Previous post हसनगंज में बाइक चालक दुर्घटना इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रैफर।
Next post मनिहारी गंगा तट पर महाआरती में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, जिलाधिकारी ने दिलाया गंगा स्वच्छता का संकल्प
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial