November 12, 2026

मनिहारी गंगा तट पर महाआरती में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, जिलाधिकारी ने दिलाया गंगा स्वच्छता का संकल्प

Read Time:2 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गंगा तट पर सोमवार की संध्या को गंगा महाआरती का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिला गंगा समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी मनेश कुमार मिना ने संकल्प के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बनारस से आए पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ महाआरती कराई और गंगा मैया की स्वच्छता का पुनः संकल्प दिलाया।इस दौरान बच्चियों ने गंगा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शील्ड दिया। महाआरती में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, रेल मंडल के एडीआरएम मनोज सिंह, डीडीसी अमित कुमार, डीसीएम संगीता मीणा, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, डीसीएलआर अशोक कुमार, सीओ निहारिका, कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, बरारी कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा चौधरी, बीडीओ सनत कुमार, डीपीआरओ ब्रजमोहन प्रसाद, डीपीआरओ सोनू गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल,थानाध्यक्ष पंकज आनंद, मेयर उषा देवी अग्रवाल, मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, जिला गंगा समिति सदस्य प्रमोद कुमार झा, बनारस से आए पंडित राजमणि पांडेय, शुभम त्रिवेदी, हरिशरण मिश्रा, विनीत तिवारी, दीपक पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में नाव पलटी, दो बच्ची लापता, स्थानीय प्रशासन ने खोजबीन शुरू की
Next post नाव हादसे में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial