November 12, 2026

नाव हादसे में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार को दिलारपुर के समीप हटकोला में परवल की खेती के लिए जा रही एक छोटी नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव पर क्षमता से अधिक भार होने और उसकी खराब हालत के कारण यह नदी में डूब गई। घटना में अधिकांश लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन नाव पर सवार दो किशोरियां लापता हैं। मनिहारी थाना में कांड संख्या 283/24 दर्ज कर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाविक पिता-पुत्र, मोहम्मद जोहाव और गुलफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में खोजबीन जारी है।

Previous post मनिहारी गंगा तट पर महाआरती में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, जिलाधिकारी ने दिलाया गंगा स्वच्छता का संकल्प
Next post मनिहारी में उमड़ी श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़, प्रशासन के लिए भीड़ नियंत्रण में रही चुनौती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial