नल जल योजना के ऑपरेटरों ने महीनों से लंबित मानदेय के भुगतान के मांग को लेकर दिया ज्ञापन
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत मे नल जल योजना के ऑपरेटरों ने महीनों से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड प्रमुख को आवेदन दिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें नल जल योजना के तहत पानी की टंकी और अन्य संयंत्रों को ऑपरेट करने का जिम्मा सौंपा गया था, जिसके लिए ठेकेदार वीरेंद्र सिंह द्वारा तीन हजार रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाता था।हालांकि, पिछले कई महीनों से इन ऑपरेटरों को कोई भी मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। सिर्फ पांच से छः महीने का ही भुगतान होता है।ऑपरेटरों ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार से इस बारे में सवाल किया, तो उन्हें सिर्फ भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।अगर जल्द ही उनका मानदेय नहीं दिया गया, तो वे जिला पदाधिकारी को भी आवेदन देकर इस मुद्दे को उठाएंगे।ऑपरेटरों में मो इनामुल, मो रमीज, महेंद्र शाह, धीरेन्द्र महतो, कुंदन कुमार मंडल और मुकेश कुमार महतो, मोo कादिर जैसे लोग शामिल हैं। ये सभी मानदेय भुगतान में हो रही देरी से परेशान हैं और इसे लेकर गंभीर चिंतित हैं। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि बिहार सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।और ऑपरेटर द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।जिसमे प्रत्येक महीना मानदेय राशि दिया जाना है। जो कि लगभग एक साल से ऊपर तक का राशि नहीं मिला है।अधिकारी से बात कर इसपर पहल किया जायेगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
