महंगाई के बीच जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए मसीहा बने मनिहारी के मुख्य पार्षद, छठव्रतियों को निजी कोष से साड़ी और नारियल किया वितरित ।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नगर के जरूरतमंद छठव्रती श्रद्धालुओं के लिए मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने विशेष पहल की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने निजी कोष से छठ सामग्री के रूप में साड़ी और नारियल वितरित कर मां का आशीर्वाद लिया। वर्तमान समय में महंगाई के इस दौर में कई श्रद्धालु अपनी आस्था के बावजूद छठ पर्व मनाने की तैयारी में आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में, मुख्य पार्षद की यह पहल उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही।
मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने नगर के करीब पंद्रह सौ से अधिक जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक छठ पूजा सामग्री पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी इस पहल का खास पहलू यह रहा कि उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालु को उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री के रूप में साड़ी, नारियल फल वितरित की। जिस श्रद्धालु के पास जितनी सुपें थी, उतने नारियल फल का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने इस सहायता के लिए मुख्य पार्षद का आभार व्यक्त किया और उन्हें मां छठी मइया का आशीर्वाद भी दिया।
इसके अतिरिक्त, मुख्य पार्षद ने धर्मशाला चौक से लेकर गंगा तट तक तीन किलोमीटर की दूरी पर कालिन बिछाने का भी प्रबंध किया है, ताकि श्रद्धालुओं को गंगा तट तक जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह व्यवस्था उन्होंने अपने निजी कोष से की है। राजेश कुमार की इस सेवा और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को देखकर नगरवासियों में उनके प्रति विशेष सम्मान का भाव उत्पन्न हुआ है।इस अवसर पर मुख्य पार्षद ने कहा कि “मेरे संज्ञान में ऐसे श्रद्धालु आए जो महंगाई के चलते छठ पर्व की तैयारी नहीं कर पा रहे थे। उनकी सहायता कर मुझे संतोष और खुशी का अनुभव हो रहा है।”
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
