बमकाली मंदिर मे लगा सोलर हाईमास्क लाइट।
(डेस्क |हसनगंज )
कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन मां बम काली मंदिर प्रांगण मे सोलर हाई मास्क लाइट लगाया गया है। जिला उपाध्यक्ष युवा जदयू के विशाल कुमार राय व जदयू पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार राय ने बताया कि मां बम काली मंदिर प्रांगण में रोशनी की समुचित व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा के प्रयास से सोलर हाई मास्क लाइट लगाया गया है। इससे खासकर रात्रि के समय माता बम काली के निशा पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। वहीं मंदिर प्रांगण में लाइट लगने से मंदिर कमिटी के सचिव पवन कुमार चौबे,अनंत शयनम,उपाध्यक्ष अशोक कुमार साह,संजय चौबे,सुभाष राय,जयशंकर राय,सहदेव ऋषि,विक्रम यादव,दीपक रजक,गुड्डू राय,प्रिंस,शुभम आदि सदस्यों ने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि लाइन नहीं रहने पर मंदिर अंधेरों की आगोश मे डूब जाता था। इससे पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर रात्रि के समय निशा पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सोलर हाई मास्क लाइट के लगने से रोशनी की समस्या से निजात मिल गया है। अब पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को रोशनी की समस्या नहीं जूझना पड़ेगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
