November 12, 2026

बैगी पोखर छठ घाट मे पैर फिसलने के क्रम पानी मे डूबने से हुई मौत

Read Time:1 Minute, 34 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव के वार्ड संख्या 11 में परशुराम सिंह नामक व्यक्ति के 17 वर्षीय पुत्र मैघु सिंह की बैगी पोखर छठ घाट के मे डूबने से मौत हो गयी । परिजनों ने बताया कि बड़ी खुशी के साथ छठ मनाने के लिए गये हुए थे । अचानक पैर फिसलने के कारण बच्चे गढ्ढे के गहरे पानी मे चले गये । ग्रामीणों द्वरा काफी खोजबीन करने के बाद बच्चे का शव बैगी के पानी से भरा गढ्ढा से बरामद किया गया । मृतक बच्चे की माता हिरा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । उनकी चीख पुकार से गांव में मातम छा गया है । परिजनों में गमों का पहाड़ टूट गया है । घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी कुंदन कुमार ठाकुर एवं सरपंच प्रतिनिधि निर्मल कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंचे । राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल का छानबीन करने के बाद इसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय को भेज दिया गया है । ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग संबंधित पदाधिकारी से किया है ।

Previous post भोजपुरी संगीत के दिग्गज गायक भीम नारायण व्यास का हृदयाघात से निधन, संगीत प्रेमियों में शोक की लहर
Next post बमकाली मंदिर मे लगा सोलर हाईमास्क लाइट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial