November 12, 2026

जनता दरवार में एक मामले का हुआ निष्पादन , दो नये मामले प्रतिवेदित।

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानास्तर पर जनता दरवार प्रति शनिवार निर्धारित है।इसी कड़ी मे मनिहारी थाना परिसर में अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में अंचल निरीक्षक सदानंद मंडल एवं सब इंस्पेक्टर संजय यादव की संयुक्त जनता दरबार आहुत की गयी। शनिवार को जनता दरबार में पूर्व से लंबित चली आ रही मामलों में से एक का ऊभय पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया है। जबकि दो मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। इस मौके पर अंचल कर्मी अंजारूल हक, पीएलवी रेहाना परवीन सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण अंचलों से आये फरियादी एवं अन्य मौजूद थे।

Previous post बमकाली मंदिर मे लगा सोलर हाईमास्क लाइट।
Next post एडीआरएम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की स्थिति का लिया जायजा,संबंधित रेल अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial