एडीआरएम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की स्थिति का लिया जायजा,संबंधित रेल अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश।
राजशेखर जयसवाल (कुर्सेला)
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार की देर रात आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के समय कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। एडीआरएम श्री सिंह ने बताया कि निरक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर यात्रियों के भारी भीड़ और रात्रि में उनको होने वाली असुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा कटिहार के अलावा बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी स्टेशन के बाहर स्थित रेल परिसर में बीते 30 अक्टूबर से आगामी 15 नवंबर तक ठहरने के लिए विशेष शिविर(टेंट) की व्यस्था की है। जिसके अंदर जरूरत के मुताबिक यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था मुहैया कराई गई है। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे एक रेल अधिकारियों को सुपरविजन हेतु डीपुट किया गया है। मौके पर निरीक्षण के दौरान एडीआरएम मनोज कुमार सिंह के साथ सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सीएमआई रामप्रवेश यादव, स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, अमित सागर सहित कई अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
