कटिहार में भव्य आयोजन कर मनाया गया कार्तर्वीय सहस्त्रबाहू अर्जुन की जयंती समारोह।
नेपाल सरकार के सांसद ने बताया भारत और नेपाल के रिश्ता अटूट है।
कटिहार (राजशेखर जयसवाल)
कलवार समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को दुर्गा स्थान चौक स्थित जुगत भवन में कार्तर्वीय सहस्त्रबाहू अर्जुन की भव्य तरीके से जयंती समारोह मनाया गया। समिति की ओर से काफी भव्य आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नेपाल, सहित कई राज्यो से समाज का सपूत जो विभिन्न क्षेत्रो में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे उनका भी आगमन हुआ। इस अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुबह में झंडोतोलन किया गया । जिसके बाद कलवार जाति के इष्टदेव भगवान राज राजेश्वर भगवान कार्तर्वीय सहस्त्रवाहू अर्जुन की पूजनोत्सव कार्यक्रम किया गया। दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर विभिन्न चौक चौराहे होते हुए भ्रमण किया गया। तत्पश्चात संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथि अभिनंदन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जयंती समारोह में नेपाल से पूर्व मंत्री सदस्य प्रतिनिधि सभा संसद नेपाल सह नेपाल-भारत महिला मैत्री संघ अध्यक्ष चंदा चौधरी, पूर्व उपमुख्य मंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ध्रुवचन्द्र जायसवाल, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष विजय जायसवाल, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश के वरीष्ट उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल शामिल हुए। इसके अलावा और कई गणमान्य राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड, से भी प्रतिनिधि ने भी भाग लिया । सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सदस्य प्रतिनिधि सभा संसद नेपाल सह नेपाल-भारत महिला मैत्री संघ अध्यक्ष चंदा चौधरी ने भगवान सहस्त्रबाहु के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। उनकी महिमा बताई। कहा कि सहस्त्रबाहु हैहय क्षत्रिय वंश के चक्रवर्ती सम्राट थे। उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर आगे रहने की अपील की। वहीं उन्होंने बताया कि भारत और नेपाल का रिश्ता अटूट है। उन्होंने बताया खेत खलिहान का संबंध है बेटी होती का संबंध है बॉर्डर खुला है लोग आ जा सकते हैं पासपोर्ट के यह संबंध हमारा और आगे कैसे बढ़े और मजबूत हो इसके लिए हमें सोचने की आवश्यकता है। वही तलवार समाज के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि हम लोग बड़े ही धूमधाम से जयंती को मनाए हैं और कलवार समाज एक जुट है। विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि लोग आए हुए हैं। वही इस मौके पर मुख्य रूप से सचेतक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, जिला परिषद नंदिनी सरकार, संगठन सचिव रंजीत जायसवाल, अमित कुमार प्रवीण महासचिव, उपाध्यक्ष डॉ दिलीप चौधरी ,संयुक्त सचिव रूणा जायसवाल , कुर्सेला उपमुख्य पार्षद पूनम देवी, सचिव चंद्रशेखर जायसवाल, डॉ राजीव जायसवाल, शांति जायसवाल ,सरिता जायसवाल, अमित जायसवाल विक्की,आदि संगठन के एवं परिक्षेत्र की अतिथि आदि मौजूद थे।
