November 12, 2026

विभिन्न कांडों में फरार दो अभियुक्त को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

त्योहार समाप्त होते ही मनिहारी पुलिस अपनी कारवाई तेज कर दी है। विभिन्न कांडों के दो अलग-अलग नामजद आरोपी को दो टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया।मनिहारी थाना के सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 156/24 और कांड संख्या 165/24 के फरार नामजद आरोपी केला बाड़ी बोगलागढ निवासी शेख फकीर पिता शेख महफुज को रात्रि गस्ती के क्रम में सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन, पीएसआई भार्गवी, पीएसआई अमित कुमार और डायल 112 के विजय शर्मा द्वारा दबोच लिया गया। वहीं कांड संख्या 293/23 के मधनिषेध अधिनियम मामले के फरार आरोपी मोहम्मद मीराज को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सब इंस्पेक्टर निशा रानी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post कटिहार में भव्य आयोजन कर मनाया गया कार्तर्वीय सहस्त्रबाहू अर्जुन की जयंती समारोह।
Next post मिर्जापुर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial