November 12, 2026

कुमारीपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय में भरी हुंकार

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का पहला चरण प्रारंभ हुआ। इस दौरान कुमारीपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के समय कार्यालय परिसर में समर्थकों का भारी हुजूम देखने को मिला। निवर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की।बीपीआरओ सह प्रखंड सहायक निर्वाचन अधिकारी सोनु गुप्ता ने जानकारी दी कि नामांकन के पहले दिन पंकज कुमार सिंह ने कुमारीपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना नामजदगी पत्र जमा किया। नामांकन के बाद पंकज सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जीत के दौरान उन्होंने मतदाताओं से वादा किया था कि उनका काम ही उन्हें अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर वापस लाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी उन्होंने अपने कार्यों से जनता का विश्वास हासिल किया है और उन्हें भरोसा है कि जनता इस चुनाव में फिर से उन्हें विजयी बनाएगी।गौरतलब है कि मनिहारी में कुल छह पैक्सों का चुनाव होना है। इन चुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई है। मतदान 26 नवंबर को होगा और मतगणना 27 नवंबर को की जाएगी। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, गणेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post स्वास्थ्य केंद्र में 38 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच
Next post आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ बैठक आयोजित किया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial