November 12, 2026

स्वास्थ्य केंद्र में 38 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत 38 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर चिकित्सक से जांच करवाया। साथ ही चिकित्सक के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए विशेष तौर पर जानकारी भी दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक महीने 9 तथा 21 को गर्भवती महिलाओं स्वस्थ रहने के लिए खून , हेपेटाइटिस, एचआईवी, बीपी ,वजन ,चीनी जांच कर अल्पाहार तथा जिस महिला को खुन की कमी रहने पर परामर्श दिया जाता हैं।

Previous post मिर्जापुर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ
Next post कुमारीपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय में भरी हुंकार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial