November 12, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ बैठक आयोजित किया।

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड सभागार में सोमवार को भूमि उपसमाहर्ता कटिहार 68 बरारी निर्वाचक निबंधन की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा,अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम मौजूदगी में हुई। आयोजित बैठक में मतदाता सूची में आवश्यक सुधार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। भूमि उपसमाहर्ता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र 6,7,8 मतदाता सूची में नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं का नाम हटाना एवं मतदाता सूची में नाम सही करना जैसे कार्यों को करना है। साथ ही वैसे मतदाता जो अब यहां नही रहते या फिर स्थाई रूप से पलायन कर गए हैं। वैसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है। उनका नाम मतदाता सूची मे जोड़ने आदि संदर्भ मे बीएलओ को विस्तृत रूप से बताया गया। इस दौरान बीसीओ बिपिन कुमार,एलईओ मुकेश कुमार, शिक्षक कुमार गौरव,रमन झा अमीरुद्दीन अंसारी, नटवरलाल साह इत्यादि उपस्थित थे।

Previous post कुमारीपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय में भरी हुंकार
Next post कारेलाल यादव पर गोली चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial