November 12, 2026

कारेलाल यादव पर गोली चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 54 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

5 सितंबर के देर रात्रि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधी के द्वारा कारे लाल यादव खेरिया यादव टोला थाना कुर्सेला कटिहार निवासी को अपने घर के सामने मचान पर सोएं अवस्था में घात लगाए हुए अज्ञात अपराधी कनपटी पर गोली चला कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था। जिसको लेकर जिला पार्षद उमेश कुमार उर्फ उमा यादव ने कटिहार पुलिस अधीक्षक से मांग की थी अपराधी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की थी उन्होंने कहा था दोषी बच्चे नहीं निर्दोष फंसे नहीं। जिसको लेकर कुर्सेला पुलिस ततपर थी।जिसकी बाद से वह फरार चल रहा था। वही कुर्सेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार मामले को लेकर जुटे हुए थे।कुरसेला पुलिस ने इस गोली कांड मे शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा का फुटेज, गुप्तचर एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना मे शामिल एक युवक सुमन यादव , घर खेरिया यादव टोला को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे कटिहार जेल भेज दिया गया है । घटना में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तत्पर है।

Previous post आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ बैठक आयोजित किया।
Next post कुर्सेला पुलिस ने लूट की घटना का किया उद्वभेदन चार बदमाश गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial