November 12, 2026

पैक्स अध्यक्ष पद से ललन यादव ने नामांकन दाखिल किया

Read Time:2 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन मनोहरपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार नामांकन का पर्चा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी सनत कुमार के समक्ष पर्चा दाखिल किया। अपने निज आवास से जन समर्थकों के लाव लश्कर के साथ प्रखंड परिसर पहुंचे जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा ।पंचायत के समर्थकों के अलावा अन्य पंचायत के मुखिया गण, समिति सदस्य गण सहित अन्य शुभेच्छु भी काफिले में शामिल होकर प्रखंड सूचना भवन तक पहुंचे जहां मनोहरपुर पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही। पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर ललन यादव तीसरी बार हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। बीडीओ सनत कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन मनोहरपुर पंचायत से अध्यक्ष के लिए ललन यादव व अन्य पदों के लिए छः प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। बाघमारा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राम रूप सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वही फतेनगर पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु चार प्रत्याशीयों और अन्य पदों के लिए पर्चा दाखिल किया। वहीं उत्तरी कांटाकोश से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवजी यादव ने पर्चा दाखिल किया। बघार पंचायत से चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।नामांकन के अवसर पर मुखिया संघ अध्यक्ष रामजी यादव, जयमंगल यादव, अमित पांडेय, संदीप पाण्डेय,विनोद पांडेय, गोला सिंह सहित हजारों समर्थक मौजूद थे।

Previous post आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक होने वाली पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुई बैठक
Next post फतेनगर पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु विनय ने नामांकन किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial