November 12, 2026

आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक होने वाली पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुई बैठक

Read Time:1 Minute, 27 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा की अध्यक्षता में आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक होने वाली पल्स पोलियो अभियान की तैयारी एवं सफल बनाने के लिए एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई ।जिसमें पल्स पोलियो को लेकर एक भी बच्चा जीरो 0 से 5 वर्ष तक के खुराक पिए बिना छूटे नही। सभी को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया गया कि 13970 घर है। जिसमें 0 से 5 वर्ष का 13316 बच्चा का लक्ष्य रखा गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं सेंटर तथा पल्स पोलियो दवाई घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, मॉनिटर संजय कुमार, बीसीएम अभय कुमार, एनमी सुनील शाह,आदि मौजूद थे।

Previous post पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
Next post पैक्स अध्यक्ष पद से ललन यादव ने नामांकन दाखिल किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial